
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ओर माइनिंग विभाग की ओर से रात के समय इनफार्मेशन मिली कि गांव सहरी में अवैध माइनिंग की जा रही है। जिसके चलते मेहटियाना पुलिस ओर माइनिंग विभाग ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रैक्टर काबू किए। जिसके चलते जरनैल सिंह पुत्र मनजीत सिंह और बलवीर सिंह पुत्र साधू सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर खनन कार्य में प्रयोग किए जा रहे एक ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें पुलिस को और माइनिंग विभाग को सूचना मिली थी कि एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली जो कि अवैध खनन कर रहे हैं, तभी थाना मटियानी पुलिस और होशियारपुर के माइनिंग अफसर मनिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली काबू किया।












