Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की दिलाई...

सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने, शिक्षित करने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में सिविल सर्जन डा. पवन कुमार शगोत्रा के निर्देशानुसार कार्यालय के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह एम्बुलेंस को रास्ता दे तथा सड़क नियमों का पालन करते हुए अपने वाहन को सावधानीपूर्वक चलाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं। उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।

Advertisements

उन्होंने प्रतिभागियों को अच्छा आचरण और अच्छी सोच बनाए रखने, सड़क पर चलते समय हमेशा सतर्क रहने तथा सड़क दुर्घटनाओं के मामले में घायल व्यक्तियों की मदद करने की सलाह दी ताकि बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।सिविल सर्जन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सिहत विभाग द्वारा चलाई जा रही फ़रिश्ते स्कीम के तहत रजिस्टर्ड व्यक्ति को सड़की हादसाग्रस्त लोगों की मदद करने के लिये पंजाब सरकार द्वारा 2000 रुपए का नगद ईनाम तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here