Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर एस.ए.एस नगर में फहराएंगे राष्ट्रीय...

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर एस.ए.एस नगर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Newly-elected Amritsar MP Capt Amarinder Singh in Sector 10 of Chandigarh on Monday, May 26 2014. Express photo by Sumit Malhotra

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को एसएएस नगर (मोहाली) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे जबकि पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पंजाब सरकार के आम राज प्रबंध विभाग द्वारा जारी किये प्रोग्राम के अनुसार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी अमृतसर में, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुलताना बरनाला में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा में, कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फिरोजपुर में और स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा फतेहगढ़ साहिब में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Advertisements

इसी तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा गुरदासपुर में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा होशियारपुर में, सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा जालंधर में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मानसा में, खेल और युवक मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी श्री मुक्तसर साहिब में, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी पठानकोट में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पटियाला में, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर में, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी एसबीएस नगर में और जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया तरन तारन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here