Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur दड़े-सट्टे के आरोपी में हरियाना का फौजी गिरफ्तार

दड़े-सट्टे के आरोपी में हरियाना का फौजी गिरफ्तार

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने दड़े-सट्टे का काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। थाना हरियाना में इंस्पैक्टर मोहन चंद सहित पुलिस पार्टी के साथ सीकरी रोड पर गश्त लगा रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेन रोड हरियाना में चश्मे की दुकान करता है जो जोर- जोर से आवाजें लगा कर राहगीरों को कह रहा था कि मेरे पास पर्ची है,दडा सट्टा लगाओ और जिस का नंबर निकलेगा उसको वह एक रूपये के 80 रूपये देगा।

Advertisements

जिस पर जब इंस्पैक्टर मोहन चंद ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर रेड कर उस व्यक्ति को काबू कर लिया। जिसकी पहचान करनैल सिंह उर्फ फौजी पुत्र कर्म चंद वासी वार्ड नं 3 पहाड़ी गेट हरियाना बंडबाल के रूप में हुई। जिसके पास से 1290 रूपए, पैन, पर्ची दड़ा सट्टा बरामद हुई । जिस पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here