
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मंगलवार को सांझा मुलाजिम मंच के बैनर तले विभिन्न विभागों में तैनात मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया और मांगे जल्द पूरी ना करने पर संंघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। मुलाजिमों ने मांग की कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, 200 रुपये मासिक टैक्स हटाया जाए, 10,300 रुपये मासिक वेतन वाली प्रथा बंद कर सभी मुलाजिमों को उनका बनता पूरा वेतन दिया जाए, पुराने डीए की पेंडिंग किशत जारी की जाए, सीधी भर्ती का 25 फीसद कोटा तब्दील कर 100 फीसद पदोन्नत कोटा किया जाए, नई भर्ती के माध्यम से खाली पद भरे जाएं, मोबाइल भत्ते में की गई कटौती को बढ़ाया जाए। यूनियन के प्रधान करनैल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों की मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं है।

सरकार मुलाजिमों की मांगों को पूरा करने को लेकर टालमटोल कर रही है जिसके चलते मजबूरी में कलम छोड़ हड़ताल के बाद क्लेरिकल मुलाजिम सामूहिक अवकाश पर भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी ना होने तक उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। उनकी ओर से पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार की ओर से अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया गया और कर्मचारियों की मांगों को न माना गया, तो पंजाब भर में कर्मचारियों की ओर से सरकार के खिलाफ संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। उनकी ओर से पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष जताया। प्रदर्शन के उपरांत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाय विभाग के डायरैक्टर तथा निकाय विभाग के प्रमुख सचिव के नाम कार्यकारी अधिकारी कर्मिंद्रपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मैडम राज कुमारी,शिव कुमार, जतिंद्र भगत,अवध महाजन,बूआ सिंह,अशोक कुमार, मुकेश कुमार,बरिंद्र सिंह,सोनिया,सर्बजीत,पूनम,रजिंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।












