Sunday, October 18, 2026
Home National मनमानी से आक्रोशित छात्रों नें विद्यालय प्रधान को घंटों बनाए रखा बंधक,...

मनमानी से आक्रोशित छात्रों नें विद्यालय प्रधान को घंटों बनाए रखा बंधक, शिक्षा विभाग व विद्यालय प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी

बछवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के गोविन्दपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दर्जनों छात्रों नें बुधवार को शिक्षा विभाग समेत विद्यालय प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यालय के अष्टम् वर्ग के छात्र शिवम् कुमार,अनिकेत कुमार,रितूराज कुमार,विवेक कुमार,कविता कुमारी,कंचन कुमारी,डोली कुमारी, गुडिय़ा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि हम सभी छात्र विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र लेने के लिए विद्यालय आये थे, लेकिन प्रधानाध्यापक के द्वारा हम लोगों को प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है।

Advertisements

वहीं एचएम के द्वारा कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा निर्देश दिया गया है कि किसी भी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र नहीं दिया जाय। जबकि छात्रों का कहना है कि इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी है इसलिए हमलोग अहियापुर हाई स्कूल व नारेपुर हाई स्कूल में अपना अपना नामांकन करायेगे। जब छात्रों को प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाण नही दिया गया तो आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय के एचएम को बंधक बनाते हुए विद्यालय व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही जिलापरिषद सह जिला शिक्षा समीति के अध्यक्ष दुलारचंद सहनी विद्यालय परिसर में पहुंचकर छात्रो को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों नें एक ना सुनी और अपनी जिद पर अड़े रहे। वहीं समाचार प्रेषण तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवध किशोर यादव व जिला शिक्षा समीति के अध्यक्ष व अविभावक समेत छात्रो के बीच वर्ता चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here