Thursday, October 29, 2026
Home Latest पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को घरों में ही रहकर श्रद्धाँजलि देने की...

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को घरों में ही रहकर श्रद्धाँजलि देने की विधायक गुरकीरत ने की अपील

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। खन्ना विधानसभा हलके से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने आज यहाँ बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण मरहूम मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पुण्यतिथि सम्बन्धी उनकी चंडीगढ़ स्थित यादगार में इस बार ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ नहीं करवाया जाएगा।

Advertisements

पंजाब निवासियों को घरों में रह कर ही अपने प्रिय नेता को श्रद्धाँजलि देने की अपील करते हुए स. कोटली ने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ रहे कोरोना के खतरे के सम्मुख लोगों के बचाव के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कुछ लाजि़मी पाबंदियाँ लागू की हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजऱ पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के परिवार ने भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ ना कराने का अपील की थी, जिसके उपरांत यह फ़ैसला लिया गया।

स. कोटली ने कहा कि पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह ने पंजाब में शान्ति बहाली और आपसी सद्भावना के लिए बलिदान दिया। अपने दादा जी के साथ बिताई गईं यादों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह द्वारा दिखाए गए नैतिक-मूल्य उनके जीवन का सदा हिस्सा रहेंगी। स. बेअंत सिंह की निडर मुख्यमंत्री के तौर पर निभाई गईं सेवाओं को पंजाब के लोग हमेशा याद रखेंगे और उनको हमेशा अपने काम को समर्पित नेता के तौर पर जाना जाता रहेगा। विधायक ने कहा कि चार दशक तक लोगों के हितों की रक्षा करने वाले स. बेअंत सिंह की 31 अगस्त को 25वीं पुण्यतिथि के मौके पर पंजाब निवासी अपने-अपने घरों में रह कर दिवंगत नेता को श्रद्धाँजलि दें और पंजाब के भले के लिए प्रार्थना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here