Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir खुशखबरी: सस्ती हुई शराब, सरकार ने वापिस लिया 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स

खुशखबरी: सस्ती हुई शराब, सरकार ने वापिस लिया 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू में नई आबकारी नीति लागू होने से 1 सितंबर से शराब भी सस्ती हो गई है। राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकार की शराब के एमआरपी पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। कोरोना संक्रमण में नुकसान की भरपाई के लिए लगाई गई अतिरिक्त शराब ड्यूटी को तत्काल हटा दिया गया है।

Advertisements

इस आबकारी नीति 2020-21 के तहत शराब के कारोबारियों से लेकर संबंधित उद्योगों की समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था की गई है। अब शराब बिक्री के लाइसेंस आवंटन में पहले से ज्यादा पारदर्शी व्यवस्था होगी। नई नीति के अनुसार लाइसेंस का नवीनीकरण भी तय नियमों के अनुसार ही होगा तथा लाइसेंस आवंटन में वंचित वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है। बता दें कि आबकारी आयुक्त ने पिछले माह ही वित्त विभाग को अतिरिक्त टैक्स हटाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें शराब की कीमतें बढऩे के चलते राजस्व को भारी नुकसान होने संबंधी बताया गया था। उन्होंने राजस्व का नुकसान न होने पाए जिसके लिए अतिरिक्त टैक्स को हटाने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here