Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप गायब होने पर भडक़े...

श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप गायब होने पर भडक़े सिख संगठन, एसजीपीसी पदाधिकारियों से मांगा इस्तीफा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों के गायब होने का मामला सामने आया है, जिसे होशियारपुर की समूह सिख जत्थेबंदियों ने इसे बेअदबी करार देते हुए शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पर सवाल उठाए हैं। इस मौके पर सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों द्वारा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के घर का घेराव करके इस मुद्दे पर इस्तीफे की मांग की गई। रेलवे रोड़ पर स्थित गुरूद्वारा श्री सिंह सभा में सभी सिख जत्थेबंदियों ने शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को अकाली दल बादल से आजाद करवाने की अरदास की। जत्थेबंदियों द्वारा एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के घर तक मार्च निकाला गया तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की मांग की।

Advertisements

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर फौजदारी मामला दर्ज करने, 328 गुरू साहिब के स्वरूप कहां हैं, शिरोमणि अकाली दल बादल मुर्दाबाद, एसजीपीसी सदस्य मुर्दाबाद के स्लोगन पोस्टर बनाकर नारे लगाए। इस मौके पर जत्थेबंदियों के नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता गुरनाम सिंह सिंगड़ीबाला, नोबलजीत सिंह, दविंदर सिंह मुकेरियां, गुरदीप सिंह खुनखुन कलां, रणवीर सिंह बैंसतानी, रछपाल सिंह बूरे जट्टां, ग्रंथी सभा से हरजिंदर सिंह डडियाना कलां, करनैल सिंह लवली, परमजीत सिंह माहिलबपुर, बूटा सिंह मसाणियां, गुरदीप सिंह गढ़दीवाला, लखवीर सिंह भट्टी, सुक्खा सिंह जिआण आदि नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने खालीस्तान जिंदाबाद व बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के नारे लगाए और कहा कि खालीस्तान के बिना सिखों की कोई सुनवाई नहीं हो सकती इसलिए उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान वक्ताओं ने शिरोमणि अकाली दल बादल तथा भाजपा पर भी निशाना साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here