Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur दलितों पर अत्याचार और नजायज धक्केशाही को यूथ कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त:...

दलितों पर अत्याचार और नजायज धक्केशाही को यूथ कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त: मुकेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: विशाल भारद्वाज। दलित समाज सदियों से ही अत्याचार और बेइंसाफी का शिकार रहा है। आजादी के बाद डा. भीम राव अंबेदकर जी के कारण दलित समाज आज बराबरी के दर्जे के साथ समाज में रह रहा है पर अभी भी दलितों के साथ धक्केशाही और अत्याचार करने की कुछ शरारती अनसरों द्वारा कोशिश की जा रही है। उक्त बातों का प्रगटावा पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मुकेश ने होशियारपुर में यूथ नेता केवल कृष्ण का अस्पताल में हाल पूछने के बाद किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डाक्टर की तरफ से अपने स्टाफ के साथ मिलकर दलित यूथ नेता पर कातिलाना हमला किया है। वे शरेआम धक्का और बेइंसाफी है।

Advertisements

जिसे यूथ कांग्रेस कभी भी बर्दाशत नहीं करेगी। इस मौके मुकेश ने कहा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाये उल्टा उनके दबाव में यूथ नेता केवल कृष्ण पर ही क्रास पर्चा दर्ज कर दिया गया जोकि शरेआम धक्केशाही है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि वे जल्दी इस मामले को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाएंगे। यूथ कांग्रेस नेता इस लड़ाई को मिलकर लड़ेगे। इस मौके विधानसभा हल्का होशियारपुर के प्रधान जतिंदर कुमार भोलू ने कहा कि केवल कृष्ण को इंसाफ दिलाने तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर चौधरी गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, नवमान तथा अन्य यूथ नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here