दीपक पुरी वार्ड-1 व राजेश राजा कक्कों के प्रधान नियुक्त, अश्विनी शर्मा ने की नियुक्तियां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिला होशियारपुर की एक बैठक बंजरबाग में जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए हमेशा यत्नशील रही है और आने वाले समय में और उत्साहपूर्वक सनातम धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए सेवा करेगी।

Advertisements

इस दौरान पंकज पराशर को जिला कार्यकारणी का सदस्य, दीपक पुरी को वार्ड नं-1 शिवालिक एन्कलेव का प्रधान, राजेश राजा को न्यू-अरबन स्टेट कक्कों का प्रधान, गुरिन्दर, दीपक पराशर, अभिषेक को राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला उपप्रधान असीम कपूर शालू, जिला महा सचिव सुखबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुमार साहिल वधवा, शिव पराशर जिला कोषाध्यक्ष, अनमोल जैन जिला संगठन मंत्री, विकास शर्मा जिला कार्यकारणी सदस्य, मुनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here