Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सडक़ से मिले मोबाइल को मालिक को सौंपा महिंदर ने दी ईमानदारी...

सडक़ से मिले मोबाइल को मालिक को सौंपा महिंदर ने दी ईमानदारी की मिसाल

हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हाजीपुर में एक दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सडक़ से मिले एक महंगे फोन को उसके मालिक तक पंहुचाया। उक्त दुकान के मालिक जतिन्द्र ने बताया कि उसके यहां कार्यरत महिंदर सिंह निवासी सरियाणा जब दुकान के काम से जा रहा था तो सडक़ पर एक महंगा कीमत स्मार्ट मोबाइल पड़ा मिला।

Advertisements

महिंदर ने उन्हें दुकान पर आकर मोबाइल मिलने की जानकारी दी तो उसने मोबाइल पर आई किसी व्यक्ति की काल पर बताया कि फोन उसको सडक़ से मिला है और वह उसकी दुकान से आकर ले जाएं तब मोबाइल का मालिक प्रवीण कुमार निवासी जुगियाल रोड हाजीपुर उनके पास आया तो महिंदर सिंह ने उन्हें उनका मोबाइल वापिस लौटा दिया। जतिन्द्र ने बताया कि उसे गर्व है कि महिंदर सिंह जैसा ईमानदार व्यक्ति उसके साथ काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here