अंकित शर्मा राष्ट्रीय युवा वाहिनी के युवा विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी की एक बैठक गौतम नगर में जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से किए जा रहे कार्यों संबंधी विचार विमर्श करते हुए आगे भी उन कार्यों को जारी रखने का प्रण लिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के साथ अंकित शर्मा, कर्ण चौधरी, मनीष शर्मा, साहिल शर्मा, तनव पराशर, निखिल किशोर, जतिन खुल्लर, सलिल सूरी, रवि बहल जुड़े।

Advertisements

इस दौरान जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने नौजवानों का स्वागत करते हुए उनको सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय युवा वाहिनी का विस्तार करते हुए अंकित शर्मा को यूथ विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अंकित शर्मा व अन्य नौजवानों ने जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा को विश्वास दिलाया कि सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे और तन, मन व धन के साथ सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा के साथ जिला उपाध्यक्ष असीम कपूर, जिला महासचिव राजेश वर्मा, जिला महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, जिला संगठन मंत्री अनमोल जैन, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कुमारी साहिल वधवा, जिला सदस्य विकास शर्मा, मनीष शर्मा , तरणजीत सेठी, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here