Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur कार्रवाई: पुलिस ने केन्द्रीय जेल में चलाया सर्च अभियान, मोबाइल बरामद

कार्रवाई: पुलिस ने केन्द्रीय जेल में चलाया सर्च अभियान, मोबाइल बरामद

police-checked-jail-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 5 बजे केन्द्रीय जेल होशियारपुर का औचक निरीक्षण करके तलाशी अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडैंट विक्रमजीत सिंह पांथे भी मौजूद थे। इस दौरान कैदियों/हवालातियों के बैरकों तथा अलग-अलग सैलों की बारीकी से तलाशी ली गई. तलाशी दौरान एक मोबाइल फोन, बैटरी व एक सिम बरामद हुआ। जिसके संबंध में हवालाती रणबीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गोबिंद नगर जिला जालंधर जोकि हत्या सहित 5 अलग-अलग मामलों में जेल में बंद है के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में

Advertisements

जेल कर्मियों की मिलीभगत की पूरी गहनता से जांच की जा रही है।
इस सर्च आप्रेशन में एस.पी. हैडक्वार्टर अमरीक सिंह पवार, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर जंग बहादुर, डी.एस.पी. सिटी सुखविंदर सिंह, डी.एस.पी. गढ़शंकर सुरजीतपाल सिंह, डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच हरजिंदर सिंह सहित 6 इंस्पैक्टरों के अलावा 175 अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here