Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir पुलिस ने कालाकोट से बरामद किए 4 जिंदा हैंडग्रेनेड, बम स्क्वाड ने...

पुलिस ने कालाकोट से बरामद किए 4 जिंदा हैंडग्रेनेड, बम स्क्वाड ने किया निष्क्रिय

bom-handgranade

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के अंतर्गत खेत से बुधवार को चार जिंदा ग्रेनेड बरामद किए जो खेत में पड़े हुए थे। जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने बताया कि थाना क्षेत्र कालाकोट के आधीन मेहाड़ी गांव से पुलिस को जानकारी पर चार पुराने हैंड ग्रेनेड मिले जो खेत में पड़े हुए थे।

Advertisements

इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह हथगोले आतंकियों द्वारा बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए रखे गए थे। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ जब चार हैंड ग्रेनेड लगे तो इसकी जानकारी सेना को दी गई और बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here