एफसीआई के पास धान के भंडारण के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध: अर्शदीप थिंद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय खाद्य निगम, पंजाब के मैनेजिंग डायरैक्टर अर्शदीप सिंह थिंद ने आज यहाँ कहा कि चालू सीजन के दौरान केंद्रीय पूल के कस्टम मिलिंग राइस को रखने के लिए भारतीय खाद्य निगम के पास उपयुक्त भंडारण के लिए जगह उपलब्ध है। आज यहाँ जारी बयान में उन्होंने कहा मंडियों में धान की अग्रिम आमद के मद्देनजऱ 27.09.2020 से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Advertisements

धान की निर्विघ्न खऱीद के लिए स्टाफ की तैनाती, भंडारण की जगह, वित्त जैसी सभी ज़रुरी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोकल डेटाबेस में खऱीद से जुड़े आंकड़े सुरक्षित रखने और इसको राष्ट्रीय खऱीद पोर्टल (एनपीपी) सर्वर पर प्रकाशित करने के लिए एक वैब सेवा तैयार की है। राष्ट्रीय खऱीद पोर्टल (एन.पी.पी.) पर एक विशेष तारीख को की गई खऱीद, उक्त खऱीद से लाभ प्राप्त करने वाले किसानों, विशेष दिन वितरित की गई एम.एस.पी. की गई राशि और किसानों की संख्या जिनको यह राशि ट्रांसफर की गई है, के विवरण उपलब्ध होंगे। किसानों को एम.एस.पी. की अदायगी यकीनी बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here