Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur विभिन्न संगठनों ने मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर निकाला...

विभिन्न संगठनों ने मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर निकाला रोष मार्च

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अनिल कुमार बाघा अम्बेडकर फोर्स पंजाब, अमनदीप सिंह बाबा साहिब टाईगर फोर्स, एडवोकेट राहुल आदिया की प्रधानगी में होशियारपुर में मनीषा को इन्साफ दिलाने के लिए एक रोष मार्च भगवान वाल्मीकि जंज घर, नज़दीक घंटा घर, से लेकर बस स्टैंड अंबेडकर चौक तक निकाला गया। इस रोष मार्च में औरतों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements

उन्होंने मनीषा के दोषियों को फांसी पर लटकाने की गुहार लगाई। इस अवसर पर मोदी-योगी सरकार के खिलाफ दिल खोलकर भड़ास निकाली गई और योगी सरकार को भंग करके राष्ट्रपति राज लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर बाघा, अमन तथा राहुल आदिया ने कहा कि मोदी-योगी सरकार मनीषा के दोषियों को बचाने में लगी हुई है, जिसकी उदाहरण मनीषा वाल्मीकि का रात के समय संस्कार किया गया और सबूत मिटाने की बहुत बड़ी साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि अगर मनीषा को इंसाफ न मिला तो पूरे देश में तीखा संघर्ष किया जायेगा।

इस अवसर पर विशाल आदिया, दीपक मल, सौरभ मल, गगनदीप, तरसेग लाल आदिया वाल्मीकि सभा, लाल चन्द भट्टी, सौरभ भाटिया, राकेश मल, जोगिन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here