राजस्थान में पुजारी तथा पालघर में 2 संतों की हत्या पर विपक्ष चुप क्यों: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। करोली राजस्थान में एक पुजारी को जलाकर मारने तथा पालघर महाराष्ट्र में 2 संतों की निर्मम हत्या पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इन दोनों घटनाओं पर विपक्ष चुप क्यों है।

Advertisements

कहा, इन घटनाओं पर कांग्रेस की चुप्पी उसकी धर्म विरोधी सोच का सबूत

खन्ना ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में एक पुजारी को जलाकर मारना तथा कांग्रेस की सहयोगी शिव सेना शासित राज्य महाराष्ट्र में 2 संतों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस का कोई बयान न आना, मृतकों के परिवारों को मिलना तो दूर अफसोस भी जाहिर न करना कांग्रेस की सोच पर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव एक वर्गविशेष की तरफदारी की है।

खन्ना ने कहा कि कांग्रेस को इंसान की परिभाषा नहीं पता जिसके चलते वो इन दोनो घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है जो कि कांग्रेस की धर्मविरोधी सोच का सबूत है। खन्ना ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि इन घटनाओं पर कांग्रेस का मुंह कब खुलेगा और कब कांग्रेस मृतकों को इंसाफ दिलाने तथा इनके परिवारों के बारे में सोचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here