खेती कानूनों के विरोध में किसानों ने निकाला रोष मार्च, भाजपा पर निकाली भड़ास

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर-पठानकोट हाईवे पर चौलांग टोल प्लाज़ा पर किसान जत्थेबंदी दोआबा किसान कमेटी की ओर से खेती कानूनों के विरोध में लगाया गया धरना आज 7वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आज इस संघर्ष में शामिल किसानों ने प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विशाल रोषमार्च निकाला। जिसमें शामिल होकर सैंकड़ों किसानों ने खेती कानूनों के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

टांडा में रोष मार्च के बाद धरने पर पहुंचे प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, उपप्रधान रणजीत सिंह बाजवा, सतपाल सिंह मिजऱ्ापुर, हरदीप खुड्डा, अमरजीत सिंह संधू ने कहा कि यह रोष मार्च खेती कानूनों तथा मोदी सरकार के साथ-साथ पंजाब के उन भाजपा नेताओं के खिलाफ भी है जो पंजाब के किसानी हितों के उलट केंद्र सरकार की पैरवी करते हुए खेती कानूनों के बारे में पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इस मौके पर बलबीर सिंह सोहियां, अजीब दिवेदी, कुलविंदर सिंह सैदूपुर, करमजीत सिंह जाजा, गुरबख्श सिंह नीला, अमरजीत सिंह संधू, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, अमरजीत सिंह कुराला, सौदागर सिंह नीला, गुरमुख सिंह बाजवा, सुखजीत मिजऱ्ापुर, बलविंदर सिंह कोटली, जरनैल सिंह क़ुराला, हीरा मिजऱ्ापुर, परमिंदर सिंह रसूलपुर, सुखदेव जाजा, बलबीर सिंह ढट्ट, जत्थेदार अवतार सिंह, बलविंदर सिंह बब्बु, मंजीत सिंह खालसा, दविंदर सिंह मूनक, प्रदीप सिंह मूनक, अमन सैदूपुर, सुखविंदर सिंह अरोड़ा, दलजीत सिंह, तजिंदरपाल सिंह चीमा, अजीत सिंह रूपतारा इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here