Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur जिला महिला कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

जिला महिला कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिले की महिलाओं द्वारा इस बैठक में भाग लेकर पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी नौकरियां में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से महिला का समाज और परिवार में सम्मान और बढ़ेगा तथा महिला हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की और से पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए नई-नई योजनाएं प्रदान करवाई जा रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दलविंदर कौर, सरोज रानी, रीना सरपंच, शकुल रानी, अरूणा भट्टी, जीवन वर्मा, कमलेश रानी, सतविंदर कौर, रजनी आदि मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here