लुटेरों ने महिलाओं से पर्स छीनने का किया प्रयास, असफल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के पुराना टांडा रोड़ पर आज अज्ञात लुटेरों द्वारा 2 महिलाओं से पर्स छीनने की असफल कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक आज सडक़ पर जा रही 2 महिलाओं से लुटेरों द्वारा पर्स छीनने का प्रयास किया गया जिसमें वह असफल हो गए।

Advertisements

इसी दौरान महिलाओं द्वारा शोर मचाने से आसपास में लोग इक्टठा होने शुरू हो गए जिसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। महिलाओं ने बताया कि वह जामुन वाले पेड़ के साथ वाली गली की रहने वाली है। महिलाओं ने प्रशासन से रोजाना होने वाली इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here