भाजपा के वाट्सएैप ग्रुप में नीली फिल्में, मच गया हडक़ंप, शर्मसार हुए नेता-कार्यकर्ता, खरी-खोटी सुना किया रीमूव

अगर आप वाट्सअप या सोशल मीडिया का अन्य चैनल प्रयोग करते हैं व मैसेज भेजने की आपको जल्दी रहती है तो सावधान हो जाएं! क्योंकि, आपका एक क्लिक आपको जहां किसी मुसीबत में डाल सकता है वहीं आपको शर्मसार भी होना पड़ सकता है। जी हां ! ताजा मामले में भाजपा की एक ईकाई द्वारा वाट्सएैप पर एक ग्रुप चलाया जा रहा है। जिसमें पार्टी से संबंधित एवं गतिविधियों की जानकारी शेयर करने के लिए उसमें ऐड किए गए सदस्य समय-समय पर पोस्ट डालते रहते हैं। लेकिन आज इन भाजपाईयों को ग्रुप में एैड एक सदस्य की वजह से खासा शर्मसार होना पड़ा। क्योंकि, सदस्य से जानबूझकर या अनजाने में ग्रुप में नीली फिल्में सैड हो गई और फिर क्या था ग्रुप में जिस-जिस ने उन्हें देखा उनके माथे पर चिंता और शर्म की लकीरें खिंच गईं।

Advertisements

लालाजी स्टैलर की चुटकी

मामला प्रधान के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई और ग्रुप एडमिन को उसे ग्रुप से निकालने की नसीहत दे डाली। ग्रुप एडमिन ने भी बिना किसी देरी के जहां ऐसा करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं कईयों को ग्रुप से रीमूव कर दिया ताकि कोई वीडियो को देखकर शर्मसार मजसूस न करे व पार्टी कार्यकर्ताओं की छवि पर बुरा प्रभाव न पड़े। पता चला है कि हालांकि कई लोगों ने नीली फिल्मों का लुत्फ लेकर खूब आंखें सेकी। पर दिखावे के लिए फटकार पर फटकार भरे संदेश एक दूसरे तक जरुर पहुंचाए ताकि ग्रुप की मर्यादा बनी रहे। क्योंकि, ग्रुप में बहुत सारी महिला नेता एवं कार्यकर्ता भी सदस्य होने के चलते स्थिति और भी शर्मसार हो गई। क्या? किस शहर का है ग्रुप और उसमें कौन-कौन से नेता और कार्यकर्ता सदस्य हैं। क्यों भाई इनको मेरे पीछे लगाते हो। हर बार की तरह कुछ तो समझा करो। अब बात होशियार लोगों की हो रही है तो फिर ग्रुप भी तो यहीं का. . . जय श्रीराम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here