Sunday, October 18, 2026
Home Crime दसूहा में चोरों का आतंक: कृष्णा कालोनी में डा. विजय शर्मा के...

दसूहा में चोरों का आतंक: कृष्णा कालोनी में डा. विजय शर्मा के घर चोरी, कैश और लाखों के जेवर चोरी

होशियारपुर/दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की तहसील दसूहा में चोरों का आतंक इस कद्र बढ़ चुका है कि अब तो लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस द्वारा भले ही जनता की सुरक्षा के दावे किए जाते हों, लेकिन सच्चाई कोसों दूर प्रतीत हो रही है। क्योंकि, चोरों द्वारा आए दिन किसी न किसी घर या दुकान आदि को निशाना बनाकर पुलिस के सुरक्षा चक्र को धत्ता बताया जा रहा है। जिसके चलते इलाका निवासी डर के साये में जीने को मजबूर हो रहे हैं।

Advertisements

ताजा घटनाक्रम में चोरों ने दिन दिहाड़े दसूहा की कृष्णा कालोनी में स्थित डा. विजय शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए वहां से कैश और लाखों रुपये के सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। परिवार को इस बात का पता उसे समय चला जब दोपहर करीब 2 बजे डा. शर्मा क्लीनिक से घर आए। जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम शर्मा गुरायां अपने पिता का स्वास्थ्य पूछने गई हुई थी और बेटा एवं बहु चंडीगढ़ अपने चाचा के घर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि वे अपनी क्लीनिक पर चले गए थे तथा बाद दोपहर कराब 2 बजे जब वे अपने घर आए तो गेट का ताला बंद था व जब उन्होंने उसे खोल कर गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट अंदर से बंद था। गेट खटखटाने पर भी जब किसी ने नहीं खोला तो वे दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए एवं देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी अपनी पत्नी एवं आसपास रहते अपने रिश्तेदारों एवं जानकारों एवं पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने गुरायां से आकर देखा तो चोर अल्मारियों एवं ट्रंक आदि से कैश करीब 10 हजार रुपये एवं करीब 5-6 तोला सोने के गहने चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा एवं बहु चंडीगढ़ से आ रहे हैं तथा और कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता व उनके आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here