भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर टांडा में धार्मिक समागम का आयोजन

टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश पर्व पर आज भगवान वाल्मीकि मंदिर टांडा में धार्मिक समागम करवाया गया। डिम्पी खोसला, राजेश नीटा, विशाल खोसला सुंदरी के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां सहित सैंकड़ों संगत ने हाजऱी लगवाई। इस मौके पर अमन जाजा, रिषीपाल तथा टीटू खोसला ने झंडे की रस्म अदा की।

Advertisements

इस दौरान दीपक हंस भजन मंडली की ओर से भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर विधायक गिलजियां ने समूह भाईचारे को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भेंट करते हुए समूह संगत को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर राजा जसवीर सिंह, हरिकृष्ण सैनी, जगजीवन जग्गी, गुरसेवक मार्शल, देसराज डोगरा, राजेश लाडी, राकेश बिट्टू, गगन भट्टी, निखलेश जसरा, मंटू बैंचा, मनी शहबाज़पुर, मनदीप सिंह, सोनी जाजा, गिरधारी लाल, राकेश खोसला, रोहित लाहौरिया, बंटी खोसला, विनय खोसला, सुमित खोसला, वीरू सहोता, नीरज मट्टू, साहिल हंस, अजय खोसला, काकू हंस, दीपू खोसला, वंश खोसला, गुलशन,अमन , प्रिंस , अर्पित खोसला, काला खोसला, जतिंदर गुग्गु इत्यादि ने हाजऱी लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here