Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में...

पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में करवाए जाएंगे 7 समागम: तृप्त बाजवा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से हर साल नवंबर महीने के दौरान पंजाबी सप्ताह /माह का आयोजन किया जाता है। इस साल इन समागमों के दौरान सात प्रोग्राम पंजाब के अलग-अलग जिलों में करवाए जाएंगे। आज यहाँ से जारी बयान में राज्य के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब भाषा विभाग की तरफ से यह समागम करवाए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इन समागमों की शुरुआत आज पटियाला में पंजाबी दिवस को समर्पित साहित्यक समागम के साथ हो गई है। श्री बाजवा ने बताया कि इस साल कोविड -19 महामारी से बचाव की हिदायतों का पालन करते हुए पंजाबी सप्ताह-2020 के दौरान सात समागम करवाए जाएंगे। भाषा मंत्री ने कहा कि इन समागमों के दौरान पंजाबी भाषा और संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए चर्चाएं की जाएंगी। उन्होंनेसाथ ही कहा कि इन समागमों के दौरान विद्वानों द्वारा पंजाबी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए प्रकट किए गए विचारों को भाषा विभाग की तरफ से एक पुस्तिका के रूप में लोगों के सामने रखा जायेगा।

इन समागमों की रूप रेखा बारे जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाबी सप्ताह-2020 के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नाटक 06 नवंबर, 2020 गुरूवार सुल्तानपुर लोधी कपूरथला में, अजीम कवयित्री श्रीमती अमृता प्रीतम की जन्म शताब्दी को समर्पित कवि दरबार 09 नवंबर, 2020 सोमवार भाषा भवन, पटियाला में, श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित गोष्ठी 12 नवंबर, 2020 गुरूवार भाषा भवन, पटियाला में, भगत नामदेव जी के 750वें जन्म दिवस को समर्पित गोष्ठी 17 नवंबर, 2020 मंगलवार फ़तेहगढ़ चूडिय़ाँ गुरदासपुर में, बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी के 300वें प्रकाश पर्व को समर्पित बीररस कवि दरबार 23 नवंबर, 2020 सोमवार श्री फतेहगढ़ साहिब में और समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक समागम और सर्वोत्तम साहित्यक पुरुस्कार वितरण समारोह 27 नवंबर, 2020 शुक्रवार भाषा भवन पटियाला में करवाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here