Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur 22 नवंबर को श्री गोबिंद गौधाम गौशाला में मनाई जाएगी गोपाष्टमी

22 नवंबर को श्री गोबिंद गौधाम गौशाला में मनाई जाएगी गोपाष्टमी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)।आदमवाल रोड़ पर स्थित श्री गोबिंद गौधाम गौशाला में संचालक स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडल व श्री गौ सेवा समिति की तरफ से गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबधी प्रधान कुलदीप सिंह सैनी तथा इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन एवं गौशाला के सदस्य एडवोकेट राकेश मरवाहा ने संयुक्त तौर पर जानकारी दी कि 22 नवंबर 2020 दिन रविवार को सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा उपरांत 10 बजे गऊ पूजन तथा 11 बजे से 1 बजे तक संकीर्तन और दोपहर 1 बजे लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गौसेवा मिशन के अ्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी के दिशानिर्देशों व गौ माता की अनुकम्पा से गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को कार्यक्रम श्री राधा गोबिंद स्नेह मंदिर) समक्ष कुष्ट आश्रम आदमवाल रोड़ में आयोजित होगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार व सज्जनों सहित इस कार्यक्रम में पधार कर गौमाता की कृपा प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here