Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा ने सैशन चौंक में फहराया ध्वज

शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा ने सैशन चौंक में फहराया ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा जि़ला होशियारपुर के प्रधान बलवीर सिंह हीर पंजगराईं ने सैशन चौंक होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस शुभ अवसर पर भारी संख्या देश प्रेमी शामिल हुये।बलवीर सिंह हीर पंजगराईं ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान जो कि भारत रत्न डॉ. बी.आर.अम्बेडकर जी का लिखा हुआ था, लागू हुआ था, जिसमें सभी वर्गों को समाजिक तथा आर्थिक तौर पर एक समान अधिकार दिये गये थे तथा इस संविधान के मुताबिक हमारा देश बुलंदियों पर पहुंचा है।

Advertisements

इस अवसर पर अवतार चंद भुट्टो को सम्मानित किया गया जिस द्वारा बॉडी बिल्डर में इंटरनैशनल स्टेज पर तीन गोल्ड मैडल प्राप्त किये। सरकार से मांग की जाती है कि इस खिलाड़ी को नैशनल अवार्ड व सरकारी नौकरी दी जाये।  इस अवसर पर चरनजीत सिंह भलेठ सीनियर वाईस प्रैज़ीडैंट, बी.आर.बद्धण सीनियर वाईस प्रैज़डैंट, बलविन्दर कौर एम.सी., जसविन्द्र सिंह मुख्य सलाहकार, कश्मीरी लाल कैशियर, गुरमुख सिंह भारद्धाज मुख्य कैशियर, ओम प्रकाश लुथरा, हरविंदर सिंह, हरभगवान, दिलबाग सिंह झम्मट, हरविन्द्र कुमार नम्बरदार, गुरदेव सिंह, दलवीर सिंह भटराणा, गुरमेल सिंह शेरगढ़, राजिन्दर कुमार शेरगढ़, गुरपाल सिंह, गुरदेव राज, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह नसराला, शादी लाल, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here