Wednesday, October 28, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने राजकोट के अस्पताल में लगी आग में लोगों के मारे...

प्रधानमंत्री ने राजकोट के अस्पताल में लगी आग में लोगों के मारे जाने पर किया दुख व्यक्त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट के एक अस्पताल में आग लगने के कारण लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि राजकोट के एक अस्पताल में आग लगने से जान माल के नुकसान से वह बेहद दखी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उनकी सांत्वना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने परिजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी उन्होंने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here