Sunday, October 18, 2026
Home Latest पंजाब भाजपा के वयोवृद्ध नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाई का...

पंजाब भाजपा के वयोवृद्ध नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाई का निधन

पंजाब (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी स्पीकर पंजाब सतपाल गोसाई (85) का आज सायं सीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। गोसाई जी पिछले काफी समय से बीमार थे तथा आज अचानक उन्हें सांस की तकलीफ होने से उन्हें तुरंत सीएमसी अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल गोसाई 1 बार पार्षद, एक बार जिला प्रधान, 3 बार विधायक, डिप्टी स्पीकर और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सतपाल जी भाजपा के फेस थे, जिनके चेहरे से पंजाब में भाजपा की पहचान थी और वह हमेशा अन्याय. के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दरी व चादर अपनी गाड़ी में रखते थे और जहां कहीं अन्याय हो वहीं न्याय की मांग के लिए धरने पर बैठ जाते थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों और उद्योगपतियों के हक में उतरते थे। उनके निधन से जहां राजनीतिक जगत को क्षति हुई है वहीं, व्यापारी और उद्योगिक जगत में भी शोक की लगहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here