Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur संस्कृत भारती की तरफ से आयोजित की जाएगी गीता श्लोक प्रतियोगिता: प्रो....

संस्कृत भारती की तरफ से आयोजित की जाएगी गीता श्लोक प्रतियोगिता: प्रो. मेहता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दातारपुर में संस्कृत भारती पंजाब प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर हर्ष मेहता ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि संस्कृत भारती पंजाब गीता जयंती के पावन अवसर पर गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। मेहता ने बताया कि इस में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को श्रीमद्भगवद्गीता के सात श्लोकों को स्मरण कर सस्वर गायन करते हुए वीडियो बना कर और वीडियो में अपना परिचय देते हुए दर्शाए गए नंबर पर व्हाटस अप पर प्रेषित करने होंगे।

Advertisements

मेहता ने बताया विजेताओं को क्रमश: 1500, 1000 और 500 रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया पर प्रतियोगिता 18 दिसंबर सुबह दस बजे से बीस दिसंबर शाम पांच बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कक्षा दस तक के विद्यार्थियों के लिए व्हाटस अप नंबर 7973170155 तथा महाविद्यालय स्तर पर 9417347739 नंबर पर तथा अन्य सभी लोगों के लिए व्हाटस अप नंबर 9780827242 जारी किया गया है। मेहता ने कहा सभी प्रविष्टियों को उक्त नंबर पर वर्गानुसार भेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here