राजनीतिक नुमायंदों द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे गए सवाल के जवाब में, मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्थानीय सरकारों के मतदान में किसी भी तरह की भूमिका न होने संबंधी किया स्पष्ट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में स्थानीय सरकारों के आगामी मतदान संबंधी एक राजनैतिक नुमायंदे द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे गए एक के सवाल के जवाब में मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने स्पष्ट किया है कि कार्यलय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब या भारतीय चुनाव आयोग के स्थानीय सरकारों के मतदान में कोई भूमिका नहीं है क्योंकि यह राज्य चुनाव आयोग के दायरो में आती हैं, जो एक अलग संस्था है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कार्यालय, मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब द्वारा वोटर सूचियों की विशेष संशोधन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी योग्यता तारीख़ 1 जनवरी 2021 है और दावे और ऐतराज़ दायर करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक जारी रहेगी।

Advertisements

वोटर सूचियों के संशोधन के लिए विशेष मुहिम के लिए, वोटर सूची के मसौदे की कॉपियों के निरीक्षण के लिए बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओज़) और चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ई.आर.ओ.) के पास उपलब्ध करवाई गई हैं। कोई भी वोटर सूची की जांच के लिए सीईओ, पंजाब की वैबसाईट http://ceopunjab.nic.in / पर लॉग इन कर सकता हैे। वोटर के तौर पर नाम दर्ज करवाने, नाम दर्ज करने सम्बन्धी ऐतराज़ों, ऐंट्रियां हटाने और संशोधन के लिए अर्जियों voterportal.eci.gov.in. के द्वारा ऑनलाइन दायर की जा सकती हैं। यह सेवा बिल्कुल मुफ़्त है। वोटर फार्म प्राप्त कर सकते हैं और भरे गए फार्म चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों/सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों के दफ़्तर में 15 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं। सभी योग्य भारतीय नागरिक जिनकी उम्र योग्यता तारीख़ 1 जनवरी, 2021 तक 18 साल की हो जायेगी, वह वोटर के तौर पर नाम दर्ज करवाने के लिए अर्जी दे सकते हैं। उनको दो रंगीन फोटो के साथ सही पता और एक प्रामाणिक दस्तावेज़ जिस पर जन्म तारीख़ दिखाई हो, देना होगा। दावों और ऐतराज़ों का निपटारा 5 जनवरी, 2021 तक किया जायेगा।

स्वास्थ्य के मापदण्डों की जांच की जाऐगी और 14 जनवरी तक अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की मंज़ूरी प्राप्त की जाऐगी और 15 जनवरी, 2021 को वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। किसी भी किस्म की जानकारी, फीडबैक या सुझाव के लिए, नागरिक सीईओ पंजाब के टोल फ्री नंबर -1950 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected]. पर ई-मेल भेज सकते हैं। इसके अलावा वह किसी भी तरह की जानकारी के लिए सीईओ पंजाब के आधिकारित फेसबुक पेज https://www.facebook.com /TheCEOPunjab पर पोस्ट कर सकते हैं या ट्विटर हैंडल @TheCEOPunjab पर ट्वीट भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here