Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार एस.बी.एस. नगर और लुधियाना में कोविड टीके का पूर्वाभ्यास करने...

पंजाब सरकार एस.बी.एस. नगर और लुधियाना में कोविड टीके का पूर्वाभ्यास करने के लिए पूरी तरह तैयार : बलबीर सिद्धू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। 28 व 29 दिसंबर, 2020 को कोरोना टीके को सुचारू ढंग से लागू करने को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार एस.बी.एस. नगर और लुधियाना में अपनी तरह के पहले टीकाकरण प्रोग्राम की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत पड़ाववार ढंग से करने की योजना है, जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाईन वर्कर, बुज़ुर्ग और सह-रोगों वाली आबादी प्राथमिक समूह हैं। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के 1.5 लाख स्वास्थ्य के विवरण पहले ही कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी लाभपात्रियों के लिए कोविन पोर्टल पर प्री-रजिस्टर होना लाजि़मी है और इसके लिए फोटो आईडी की ज़रूरत होगी। स. सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हिदायतों के अनुसार एस.बी.एस. नगर में 5 स्थानों की पहचान की गई है, जिनमें जि़ला अस्पताल एसबीएस नगर, सी.एच.सी. मुकन्दपुर, शहरी पहुँच के तौर पर पी.एच.सी. जादला, ग्रामीण पहुँच के तौर पर सब सैंटर उसमानपुर और निजी फैसिलटी के तौर पर आईवी अस्पताल शामिल हैं। इसी तरह लुधियाना में 7 स्थानों की पहचान की गई है, जिनमें जि़ला अस्पताल के तौर पर लार्ड महावीर सिविल अस्पताल, निजी फैसिलटी के तौर पर दयानन्द मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, शहरी पहुँच के तौर पर जगरावां एसडीएच, रायकोट एसडीएच और खन्ना एसडीएच और ग्रामीण पहुँच के तौर पर सी.एच.सी. धमोट और माछीवाड़ा सी.एच.सी. शामिल हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि स्टेट वैक्सीन स्टोर के साथ ही तीन रीजनल वैक्सीन स्टोर अमृतसर, होशियारपुर और फिऱोज़पुर में तैयार किये गए हैं, जहाँ से राज्य भर में टीके की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब ने कोल्ड चेन का मुल्यांकन भी किया है और 729 कोल्ड चेन प्वाइंटों की पहचान की गई है। तैयारी सम्बन्धी गतिविधियों की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय और जि़ला स्तरीय मीटिंगें समय पर की जा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पंजाब में पुर्वाभ्यास की योजना बनाई गई है, जिसमें तीन अन्य राज्य आंध्र प्रदेश, असम और गुजरात भी शामिल हैं। एस.बी.एस. नगर और लुधियाना 28 और 29 दिसंबर 2020 को कोविड टीके के पूर्वाभ्यास के लिए चुने गए हैं। कोविड टीके संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देसी टीके के तीन निर्माता तीसरे पड़ाव के ट्रायल में दाखि़ल हुए हैं। भारत के सीरम इंस्टीट्यूट का कोवीशील्ड, भारत बायोटैक इंटरनेशनल लिमटिड का कोवैक्सीन और कैडिला हैल्थकेयर लिमटिड का जाईकोव-डी भारत में उपलब्ध संभावित देसी टीके हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड टीके की ख़ुराक, ख़ुराक के शड्यूल संबंधी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अभी ऐलान किया जाना बाकी है और उपरोक्त वैक्सीन को 2 डिग्री से 8 डिग्री सैल्सियस तक स्टोर किया जायेगा। गौरतलब है कि दोनों जिलों में टीकाकरण टीम, जिसमें हरेक साइट के लिए एक टीकाकरण अधिकारी, चार टीकाकरण कर्मचारी और 1 सुपरवाइजऱ शामिल होंगे, की पहचान के लिए जि़ला टास्क फोर्स की मीटिंग की गई। लाभपात्रियों की पहचान पहले की जायेगी और कोविन पोर्टल (25 टैस्ट लाभपात्री) पर विवरण अपलोड किये जाएंगे। दोनों जिलों में राज्य टीकाकरण अधिकारी पंजाब, डी.आई.ओ., डिवलैपमैंट पार्टनर यू.एन.डी.पी. और डब्ल्यू.एच.ओ की मौजूदगी में 26 दिसंबर 2020 को जि़ला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here