Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur नोनी शर्मा बने एनएसयूआई के जालंधर देहाती के अध्यक्ष, रिशू आदिया ने...

नोनी शर्मा बने एनएसयूआई के जालंधर देहाती के अध्यक्ष, रिशू आदिया ने विशेष तौर पर पहुंचकर दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नैशनल स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा की अध्यक्षता में भगत सिंह कॉलोनी जालंधर में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा की तरफ से नोनी शर्मा को जिला जालंधर देहाती का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला होशियारपुर एनएसयूआई के प्रधान रिशू आदिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता नोनी शर्मा के समर्थन में पहुंचे। नोनी शर्मा ने समारोह में आए हुए सभी मेहमानों व समर्थकों का आभार व्यक्त किया। विशेष तौर पर नोनी शर्मा ने जालंधर नार्थ के विधायक बावा हैनरी पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी से आशीर्वाद लिया और अवतार हैनरी ने अलग-अलग शहरों से आए हुए एनएसयूआई के प्रधान व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

Advertisements

इसके अलावा वह एनएसयूआई को और मजबूत करने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। इस अवसर पर होशियारपुर से विशेष तौर पर पहुंचे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रिशू आदिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में आग्रनीय रही है और पार्टी में हर कार्यकर्ताओं को उनका बनता सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगवाई में आज युवा सही दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर पार्षद सुशील कालिया, सन्नी विज, कुलदीप विज, मनदीप सैनी, सोनू त्रेहन, प्रदीप भिंदा, धरमिंदर खारभंदा,बॉबी वर्मा, सूरज लाहोरिया, सुखमीत सिंह डिप्टी, दुनी, सूरज संधू, पारस अरोड़ा, सूरज भगत, राहुल सभ्रवाल, लक्की सहगल, निशान सिंह, तेगवीर सिंह, हैप्पी सागर, आशीष कालिया, मखन गुज्जर, सुरिंदर बिल्ला, गोल्डन, धैर्य सर्मा, लक्की घई, राहुल सभ्रवाल, लक्की सहगल, शिवम चौहान, दीपक भगत, दौलत राम शर्मा, एमपी शर्मा, लक्की मंसूरवाल, हैरी सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here