भारतीय विकलांग क्लब ने सिविल सर्जन से भेंट कर दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय विकलांग क्लब पंजाब का एक प्रतिनिधिमण्डल जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी, सदस्य जिला स्तरीय कमेटी होशियारपुर, ’दी नैशनल ट्रस्ट’ (भारत सरकार) सामाजिक न्याय तथा सशक्तिकरण विभाग (अंगहीनता मामले) तथा कुलदीप सिंह पत्ती फाउंडर नवजोत सेवा समिति होशियारपुर के नेतृत्व में डा. रणजीत सिंह सिविल सर्जन होशियारपुर को मिला तथा उन्हें सिविल सर्जन होशियारपुर बनने पर बधाई दी।

Advertisements

जिला प्रधान मनजीत सिंह लक्की ने उनको अंगहीनों को पेश आ रही समस्याओं से वाकिफ करवाया। डा. रणजीत सिंह, सिविल सर्जन होशियारपुर ने जल्द ही अंगहीनों को पेश आ रही समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया तथा उन्होने कहा कि जल्दी ही सम्बंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर डा. पवन कुमार सहायक सिविल सर्जन तथा डा. जसविन्द्र सिंह एस.एम.ओ.सिविल अस्पताल होशियारपुर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मण्डल में बलवीर सिंह, संतोख सिंह हीर, मोहित गर्ग, सिद्धु साहिब, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह जंडी, इकबाल सिंह जंडी, रजनी देवी बजवाड़ा कलां, जगदीश मित्र बिंजो, सुमन रानी, रवि शर्मा, जगतार सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्लब के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here