Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur ओवरलोड वाहनों से परेशान लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

ओवरलोड वाहनों से परेशान लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा इलाके में आज-कल बड़े बड़े डम्पर सडक़ों पर दौड़ते नजर आना आम बात हो गई है। यह सब इस इलाके में लगे बेतहाशा क्रेशर उद्योग की देन है। ओवर लोड वाहनों के गुजरने से सडकें अक्कसर थर-थर कांपती है पर ओवरलोड ढूलाई पर अभी तक कोई अंकुश लगता कही दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि, पुलिस इस मसले पर बैठकें करती रहती है।

Advertisements

जानकारी अनुसार दौसडक़ा तलवाड़ा में एक पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जिस कारण जमीन कच्ची है तथा वाहन पास-वे रास्ते से रोज गुजर रहे है पर बड़े डम्पर जब इस रास्ते से गुजरते है तो वह अकसर ओवर लोड होते है जिस कारण उनके टायर जमीन में धस जाते है ऐसा ही बीती रात हुआ जब डम्पर जमीन धसने से पलटने के कगार पर पहुंचा तो अचानक जाम लग गया आनन-फानन में तलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद रोड खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आवाजाई ने उनका जीना दूभर कर दिया है। पुलिस को इस निर्माण स्थल पर अपना नाका बनाना चाहिए ताकि वाहनों पर बेहतर नजर रखी जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here