दसूहा पुलिस की सफलता: 24 घंटे में ढूंढ निकाली अगवा हुई बच्चियां, आरोपी महिला ज्योति गिरफ्तार

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। गत दिवस अगवा हुई दो नाबालिग लड़कियों को दसूहा पुलिस ने 24 घंटे में तलाशकर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा मनीष कुमार ने बताया कि 22 जनवरी 2021 को चरण कुमार निवासी मोहल्ला कैंथा की ओर से शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटों में अगवा हुई बेटियों को ढूंढ लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है तथा उसके चार बच्चे हैं उसकी सबसे छोटी बेटी 15 साल की है जो कि सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कैंथां की 8वीं कक्षा की छात्रा है तथा 21 जनवरी 2021 को उसकी बेटी तथा उसकी सहेली घर से स्कूल गई हुई थी और देर शाम तक भी वह घर वापिस नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई और पुलिस में भी शिकायत दी गई। पता चला है कि उन लड़कियों को किसी अज्ञात ने अगवा कर लिया था।

Advertisements

जिसके बाद एस.आई मलकीत सिंह तथा एस.आई तरसेम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तलाश की। जांच उपरांत पुलिस ने आरोपी महिला ज्योति पत्नी रवि कुमार निवासी बड्डू जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) हाल निवासी बीएमसी चौंक जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को 24 घंटे में बरामद करके परिजनों को सौंप दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला ज्योति से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here