Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir पलमा कोटदरा गांव में मंदिर के पास हुआ विस्फोट, जांच में जुटी...

पलमा कोटदरा गांव में मंदिर के पास हुआ विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस व सेना

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला राजौरी के समीप लगते पलमा कोटदरा गांव में एक धार्मिक स्थल ( मंदिर) के बाहर रहस्यमय विस्फोट से संबंधित एक मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने थाना प्रभारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस विस्फोट स्थल से नमूने एकत्रित कर लिए है और पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। बतादें कि इस रहस्यमय विस्फोट से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Advertisements

पुलिस ने कहा कि रहस्यमय प्रकृति का विस्फोट वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हुआ जिसमें विस्फोट स्थल एक धार्मिक स्थल की बाहरी सीमा की दीवार के पास हुआ। एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस इलाके में तलाशी ले रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here