महोगला व त्रियाठ में हुआ महिला मोर्चा का गठन

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। महोगला तथा त्रियाठ में महिला मोर्चा के गठन को भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला मोर्चा की राज्य उप अध्यक्ष नीना शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रीति गुप्ता तथा जिला उप सचिव महिला मोर्चा सुषमा कुमारी मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा इन्हीं की देखरेख में महोगला तथा त्रियाठ दोनों जगह महिला मोर्चा का गठन हुआ जिसमें महोगला से मंगला कुमारी को महिला मोर्चा का प्रधान व त्रियाठ से अनुराधा को प्रधान चुना गया।

Advertisements

वहीं इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा का गठन कर प्रधान के तौर पर अनुराधा तथा मंगला कुमारी को जो जिम्मेवारी महिला मोर्चा की सौंपी गई है उससे इन्हें मंडल में महिलाओं को संगठित करना है और राजनीतिक गतिविधियों में भी महिलाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई और इन सब योजनाओं के प्रति भी महिलाओं को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचा कर आत्मनिर्भर बनाना है ।

वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से आने वाले समय में मोगला तथा त्रियाठ दोनों मंडल सशक्त होंगे। इसी तरह अन्य मंडलों में भी महिला मोर्चा का गठन कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा।

वहीं इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा वकार चौधरी, सरपंच विनोद बाजाल , मंडल प्रधान त्रियाठ सतपाल शर्मा , पंकज शर्मा के अलावा भाजपा मंडल प्रधान मोगला विजय कुमार शर्मा सहित चांदनी शर्मा सुरजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here