
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा नगर कौंसिल चुनावों के लिए अब तक कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करवाए हैं। जानकारी देते हुए एसडीएम दसूहा ने बताया कि पहले दिन 1 उम्मीदवार तथा दूसरे दिन 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करवाए हैं। जिनमें कोई भी आजाद उम्मीदवार नहीं है।

वार्ड नंबर-1 से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मंजु बत्रा, वार्ड नंबर-2 से सतोख कुमार, आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर-3 से नरिंदर कौर, अकाली दल वार्ड नंबर-5 रमना देवी, भारती जनता पार्टी वार्ड नंबर-5 शशी बाला, आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर-6 भुल्ला, कांग्रेस वार्ड नंबर-7 संतोष कौर, आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर-9 बलबीर कौर, अकाली दल वार्ड नंबर-11 रविंदर कौर, अकाली दल वार्ड नंबर-12 शबेश श्रिंगारी शामिल हैं।












