Monday, October 19, 2026
Home Politics किए हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाने को बेताब है वार्ड 43...

किए हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाने को बेताब है वार्ड 43 के निवासी: बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 43 से भाजपा उम्मीदवार सुनीता भाटिया द्वारा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। जिसके चलते सुनीता भाटिया व उनके पति सुरेश भाटिया बिट्टू उपाध्यक्ष जिला भाजपा व पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ तेजी से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।

Advertisements

चुनाव प्रचार दौरान बिट्टू भाटिया ने कहा कि वार्ड वासी उनके द्वारा करवाए गए कार्यों से संतुष्ट हैं और वे वार्ड में किए गए विकास कार्यों पर मोहर लगाने के लिए बेताब हैं। इस मौके पर वार्ड वासियों ने बिट्टू भाटिया को समर्थन देते हुए कहा कि पूर्व पार्षद भाटिया दिन रात वार्ड की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहे हैं और आज भी वह वार्ड की समस्याओं को दूर करवाने के लिए कोशिश करते हैं। इसलिए वार्ड वासियों की मांग थी कि भाटिया परिवार से ही कोई उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो। सभी वार्ड वासियों को भाटिया परिवार पर विश्वास है और सभी इनके पक्ष में वोट के लिए तैयार हैं।

इस दौरान वार्ड वासियों से मिल रहे समर्थन के लिए श्री भाटिया ने उनका धन्यवाद किया व वार्ड भलाई के लिए इसी प्रकार प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर सतीश सरीन, नवनीत भाटिया, अश्विनी भाटिया, सतपाल भाटिया, विनय खन्ना, विनोद मल्होत्रा, ओम प्रकाश शर्मा, मिंटू सेतिया, राजेश राजू, विशाल त्रेहन, कृष्ण लाल छाबड़ा, मलकीयत सिंह, रिक्की कटारिया, मनु कटारिया, मदन लाल, टिंकू छाबड़ा एवं बंटी भाटिया ने सुनीता भाटिया के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उनके पक्ष में मतदान के लिए वार्ड वासियों को अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here