
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 6 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर ब्रह्मशंकर जिम्पा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर श्री जिम्पा ने कहा कि वार्ड वासियों की मांग, सहयोग एवं प्यार के चलते ही उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि वार्ड की जनता उन पर एक बार फिर से विश्वास जताएगी। इस मौके पर विपन कुमार जैन, राजेश्वर दायल बब्बी, पुनीत जैन, विक्रम बोबी तथा तरुण शर्मा आदि भी मौजूद थे।












