
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता भाटिया के समर्थन में मोहल्ला कमालपुर वासियों ने बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर बैठक में मौजूद लोगों ने भाटिया दंपत्ति पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुन: सेवा का मौका प्रदान करने की बात कही।

इस मौके पर सुनीता भाटिया ने कहा कि वह अपने पति सुरेश भाटिया बिट्टू के पदचिन्हों पर चलते हुए वार्ड के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगी। वार्ड विकास का अपना संकल्प दोहराते हुए भाटिया दंपत्ति ने वार्ड वासियों को विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार पहले भी वार्ड में 2 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाए गए हैं उसी प्रकार आगे भी वार्ड की समस्याओं को दूर करने हेतु प्रयास किए जाते रहेंगे ताकि उनका वार्ड एक आदर्श वार्ड के रुप में विकसित हो सके। इस दौरान वार्ड वासियों ने भाटिया दंपत्ति के हक में आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर रविंदर कुमार, सतीश सरीन, राम सरन शर्मा, विनोद मल्होत्रा, राजेश राजू, कृष्ण लाल छाबड़ा, विनय खन्ना, ओम प्रकाश शर्मा, लक्की भाटिया, अश्विनी भाटिया, मलकीयत सिंह, विशाल त्रेहन, रोहित भाटिया, अभी भाटिया, रिक्की कटारिया, मोनू कटारिया, रवि कटारिया, कंवर संदीप सिंह, लवली ठाकुर, नरेश भाटिया, नन्नू भाटिया, वरिंदर कपूर, शशी मल्होत्रा, रेनू सरीन, बिमला रानी, उर्मिला रानी, वीरा रानी, रश्मि भाटिया, राखी भाटिया, सिंपल भाटिया, कार्तिक भाटिया, रजनी सेतिया, मिंटू सेतिया एवं सपना सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












