Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब विधानसभा का सत्र 1 मार्च को बुलाया गया

पंजाब विधानसभा का सत्र 1 मार्च को बुलाया गया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह द्वारा कोविड-19 महामारी के फिर से उभरने के मद्देनजऱ 15वीं पंजाब विधान सभा के बजट सत्र के लिए पंजाब भवन, सैक्टर-3, चंडीगढ़ को सदन का अहाता घोषित किया गया है। पंजाब विधान सभा के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार कहा गया है कि 15वीं पंजाब विधान सभा का 14वें सत्र (बजट सत्र) 1 मार्च, 2021 (सोमवार) को प्रात:काल 11:00 बजे बुलाया गया है।

Advertisements

कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजऱ पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आदेश दिए हैं कि पंजाब भवन, तारीख़ 28 फरवरी, 2021 (रात 10 बजे) से सदन के 14वें सत्र की कार्यवाही मुकम्मल होने तक सदन का अहाता होगा, जहाँ सदन की कार्यवाही सम्बन्धी सभी नियम और शर्तें लागू होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here