
चण्डीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधानसभा के बजट इजलास के मौके पर अकाली दल की तरफ से सदन के अंदर व बाहर तीखा रोष व्यक्त किया जा रहा है तथा पंजाब गवर्नर के खिलाफ ‘गवर्नर गो बैक’ के नारे लगाकर विरोध किया जा रहा है।

अकाली दल नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी सरकार तथा पार्टी के राज्यपाल के लिए रैड कारपेट बिछा कर फिक्स मैच खेल रही है। राज्यपाल के भाषण के बाद सदन से बाहर आकर अकाली विधायकों ने मजीठिया की अगुवाई में राज्यपाल के लिए पंजाब सरकार की तरफ से बिछाया रैड कारपेट हटाकर नारेबाजी की।












