Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur कोविड मरीज़ों की संख्या में वृद्धि होने के मद्देनजऱ बाली ने लोगों...

कोविड मरीज़ों की संख्या में वृद्धि होने के मद्देनजऱ बाली ने लोगों को वितरित किए मास्क

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की ओर से बढ़ रहे कोरोना के मरीज़ों की संख्या को देखते हुये जनता को जागरुक करने के लिए मुफ्त में मास्क वितरण किये गये और एक नारा दिया ’आप बचो, दूसरों को बचाओ, मास्क लगाना है जरुरी इसे जरुर अपनाओ’।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि मास्क लगाने को जरुरी बनाने के लिये नारी शक्ति अहम रोल अदा कर सकती है, घर से निकलते समय जिस तरह अपने पति व बच्चों के टिफिन का ख्याल रखा जाता है ठीक उसी तरह मास्क को भी जरुरी समझ कर अपना ध्यान रखा जा सकता है, जिससे काफी जागृति आ सकती है। कर्मवीर बाली ने जिलाधीश होशियारपुर से अपील करते हुए कहा मास्क की अहमियत को समझते हुए प्रशासन ने काफी मेहनत की है लेकिन अभी और मेहनत करने की जरुरत है, इसलिए सरकारी कार्यालयों में जिसने मास्क नहीं लगा रखा हो उनका कार्यालयों में प्रवेश बंद किया जाये जब तक वह मास्क पहल कर नहीं आता।

चलान करने के स्थान पर जनता को सही मार्ग पर लाने के लिए जनता को मास्क लगाने के लिए मज़बूर किया जा सकता है। जिसके बेहतर परिणाम जल्दी ही सामने आयेंगे और कोरोना पर जल्दी विजय हासिल की जा सकेगी। इस अवसर पर जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उन्हे संघर्ष कमेटी की ओर से मुफ्त में मास्क प्रदान किये गये। इस अवसर पर नीरज शर्मा, वलविंदर कुमार, कृपाल सिंह, सुरजीत सैनी, कर्णबाली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here