Wednesday, October 28, 2026
Home Education सरकारी स्कूल तलवाड़ा सेक्टर-1 की प्रिंसीपल तेजी पॉजीटिव, 27 को स्कूल में...

सरकारी स्कूल तलवाड़ा सेक्टर-1 की प्रिंसीपल तेजी पॉजीटिव, 27 को स्कूल में फिर किए जाएंगे टैस्ट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-1 तलवाड़ा की प्रिंसीपल सरीता तेजी की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार कोविड टैस्ट रेट बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तेजी से कार्य कर रही हैं।

Advertisements

जिसके तहत शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के टैस्ट भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत सरकारी स्कूल सेक्टर-1 तलवाड़ा में सैंपल लिए गए थे। स्कूल के स्टाफ सदस्य के अनुसार जिनकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि प्रिंसिपल सरीता तेजी पॉजीटिव हैं। जानकारी अनुसार 27 मार्च को स्कूल स्टाफ के फिर से टेस्ट किए जाएंगे ताकि, किसी तरह की आशंका न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here