कोविड-19 महामारी दौरान जान गवाने वालों के सम्मान में रखा गया एक घंटे का मौन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिले में कोविड -19 कारण जान गवाने वालों को श्रद्धांजली देने के लिए जि़ले के सिविल और पुलिस प्रशासन आधिकारियों और कर्मचारियों ने जि़ला प्रशासकीय कंपलैक्स में एक घंटे का मौन व्रत रखा । सुबह 11 बजे बिगुल बजने के साथ ही प्रशासकीय कंपलैक्स में सभी आधिकारियों /कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिलाधीश (जनरल) जसबीर सिंह की मौजूदगी में एक घंटे का मौन रखा। अतिरिक्त जिलाधीश ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से आदेश दिए गए है कि जिन लोगों ने कोविड -19 महामारी दौरान अपनी, जान गवां दी है को श्रद्धांजली देने के लिए हर शनिवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का मौन व्रत रखा जाये। उन्होनें बताया कि सिविल प्रशासनिक आधिकारियों के इलावा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कंपलैक्स में मौजूद थे और साइरन बजते ही कोविड -19 वायरस करके जान गवां देने वालो की याद में एक घंटे का मौन रखा गया।

Advertisements

अतिरिक्त जिलाधीश ने कहा कि पूरे विश्व में इस कोविड महामारी दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जिंदगीयां गवानी पडी और वायरस का ख़तरा अभी भी हम सभी पर है। उन्होनें बताया कि कोविड वैक्सीन लगाने के बाद लोग इस वायरस के बुरे प्रभाव से बचे रहेंगे, क्योंकि कोविड वैक्सीन के बाद उनकी रोगों के साथ लडने की प्रतिरोधक सामथ्र्य बहुत मज़बूत हो जायेगी। उन्होनें इस अवसर पर कोविड वायरस से बचाव के लिए कोविड सावधानियों जैसे कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बरकरार रखना, हाथ धोना आदि की पालना करने पर ज़ोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here