ब्राह्मण भलाई बोर्ड बनाना सरकार का सराहनीय कदम: विक्रम मेहता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र, हर वर्ग एवं वर्ग समुदाय के विकास के लिए पूरी बचनबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एक तरफ जहां गरीब एवं जरुरतमंद लोगों के लिए कई प्रकार की भलाई योजनाएं शुरु की गई हैं वहीं आजतक अनदेखी का शिकार होती रही ब्राह्मण बिरादरी की भलाई के लिए सरकार ने ब्राह्मण भलोई बोर्ड बनाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

Advertisements

इसके लिए पूरा ब्राह्मण समाज सरकार का आभारी रहेगा। यह बात युवा ब्राह्मण सभा होशियारपुर के अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज जोकि सदैव सर्वे भवंतु सुखिने की कामना करता है तथा सदैव विश्व मंगल ही मांगता है के उत्थान के बारे में पिछली सरकारों ने कुछ नहीं सोचा, बल्कि अपने फायदे के लिए सदैव इस्तेमाल ही किया है।

लेकिन पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण भलाई बोर्ड बनाकर समाज को बहुत बड़ा उपहार दिया है। इस बोर्ड के बनने से पिछड़े एवं गरीब ब्राह्मणों को लाभ मिलेगा तथा सरकार से ब्राह्मण समाज की समस्याओं को दूर करवाने में यह बोर्ड सेतू का काम करेगा। श्री मेहता ने बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा व कांग्रेस आला कमान का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here