
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा 3 प्रतिशत की वृद्धि से पंजाब के लोगों में रोष व्याप्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, विनोद परमार, शिव सूद, मीनू सेठी, विजय पठानिया, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, रमेश ठाकुर, अशोक शोकी, अमरजीत लाडी, अश्वनी गैंद आदि नेताओं द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया कि पंजाब सरकार जनता की मुश्किलों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है।

कोरोना काल में चल रही विकट आर्थिक परिस्थितियों में लोगों को राहत देने के लिए पंजाब सरकार ने अपनी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया, परंतु कोरोना की मार से आर्थिक कमी से जूझ रहे लोगों पर बेवजह टैक्स का बोझ डाल दिया। अभी कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री रेट बढ़ाए गए तथा शहरी वाटर सप्लाई व सीवरेज के रेट भी 5 गुणा कर दिए गए।
बिजली की कीमतों में नियंत्रण वृद्धि हो रही है, बसों के किराए बढ़ाए गए हैं परंतु हैरानी की बात यह है कि अकाली भाजपा की सरकार के समय प्रॉपर्टी टैक्स हटाने के लिए नंगे धड़ होकर फोटो खिंचवाने वाले विधायकों की सरकार में प्रॉपर्टी टैक्स तो उनके वादे के अनुसार हटा नहीं बल्कि उसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। भाजपा कांग्रेस सरकार का जनता के साथ किया गया यह धोखा सहन नहीं करेगी तथा सडक़ों पर उतरकर इसके विरोध करेगी। भाजपा नेताओं ने शहरवासियों से अपील की कि बढ़ा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाए क्योंकि भाजपा की सरकार आते ही बढ़ौतरी वापस ली जाएगी।












