Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur गांव कक्कों में 310 परिवारों को वितरित की गई गेंहू की बोरियां,...

गांव कक्कों में 310 परिवारों को वितरित की गई गेंहू की बोरियां, पूर्व पार्षद धीर भी रहे मौजूद

शामचौरासी (द स्टैलर न्यूज़)। हलका शामचौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया के निर्देशों पर गांव कक्कों में 310 परिवारों को 1446 गेंहू की बोरियां वितरित की गई। गौरतलब है कि कोरोना पॉजीटिव होने के चलते विधायक आदिया परिवार सहित घर में ही क्वारंटाइन हैं। लेकिन बावजूद इसके उनके द्वारा हलके व हलके के लोगों की बेहतरी के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके तहत गांव कक्कों में गेंहू वितरित की गई।

Advertisements

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर ज़रूरतमंद परिवारों की मदद की जाती है तथा आगे भी इसी तरह के सराहनीय कदम सरकार द्वारा उठाए जाएंंगे।

उन्होंने कहा कि विधायक आदिया भी समस-समय पर हलके की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरिंद्र कौर, अशोक कुमार लाडी, डा. तेजवीर सिंह धारीवाल व पंचायत के अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here